फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीपीपी में 35 वर्ष के डॉ. पंकज को दिखाया सीनियर सिटीजन पेंशनर

Mon, 19 Jun 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। परिवार पहचान पत्र पीपीपी में गड़बड़ियां मिल रही हैं। यह त्रुटियां सभी के लिए लिए सिर दर्द बनी हुई हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें आनंद नगर निवासी डॉ. पंकज को सीनियर सिटीजन पेंशनर दिखाया गया है। वह 11 मई से रोज एडीसी कार्यालय के सामने प्रत्येक कार्यदिवस धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या से जिम्मेदार रोज मुंह फेरकर अपने वातानुकूलित कार्यालय में बैठ जाते हैं। डाॅ. पंकज ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी कार्ड में उनके व्यवसाय में सीनियर सिटीजन पेंशनर दर्ज कर दिया गया है, जबकि उनकी उम्र 35 वर्ष है। इसके बाद 4 मई को उनके व्यवसाय में रिटायर्ड पेंशनर दर्ज कर दिया गया जबकि उन्होंने पिछले वर्ष 18 अक्तूबर को राजकीय सीनियर सेकेंडरी तुसैनी जिला नूँह के पीजीटी गणित के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह बताते हैं कि सरकारी व्यवस्था से लम्बी लड़ाई लड़ रहे हैं। त्रुटि सही कराने के लिए कई माह से एडीसी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान तक नहीं हो सका है। उन्होंने 1 मार्च को सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसे बिना समाधान के बंद कर दिया गया। 15 मई को सीएम विंडो पर पुन: शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें