फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सीएम विंडो पर दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सीएम विंडो पर दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल। गांव जैनाबाद के ग्रामीणों ने सीएम विंडो में शिकायत देकर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप से सीहा जाने वाले मार्ग पर किए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोगों ने रास्ते पर अतिक्रमण करके उसे पूरी तरह से बंद कर दिया है जिसकी वजह से सीहा जाने वाले वाहन चालक परेशान है। शिकायत में पंच अरविंद कुमार, राज सिंह, राजेश कुमार, सतपाल सिंह व सुरेश कुमार ने बताया कि सीहा गांव से जैनाबाद गांव में जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण करके उसे बंद कर दिया है। 24 जुलाई 2017 को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो व जिला उपायुक्त की थी बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने रास्ते की पैमाइश करा कर अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। रास्ते की पैमाइश के लिए ग्राम पंचायत ने पिछले वर्ष 13 जुलाई को प्रस्ताव पारित कर खंड विकास पंचायत अधिकारी डहीना को दिया था। उस समय बीडीपीओ ने यह कहा था कि गिरदावर के पास कुछ समय के लिए काम ज्यादा है इसलिए जल्द ही इसकी पैमाइश करवा दी जाएगी। तत्पश्चात उक्त रास्ते की पैमाइश भी करवा दी गई है, जिसके बाद कुछ लोगों ने रास्ते से अतिक्रमण हटा लिया था लेकिन कुछ लोगों ने अब भी इस रास्ते पर अतिक्रमण किया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जिला उपायुक्त इस रास्ते से अतिक्रमण हटवाने के लिए बीडीपीओ को निर्देश भी दिए हुए हैं लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी आज तक रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कोई नहीं आया। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से इस रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें