फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीए सचिव प्रदीप दहिया उतरे सडक पर, ओवरलोड़ वाहनों किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों पर फिर कसा शिकंजा, चालान करके वसूले 12 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले की सड़कों पर दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों पर फिर से प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग ने शिकंजा कसते हुए 20 ओवरलोड वाहनों के चालान काटकर उनसे 12 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। आरटीए सचिव प्रदीप दहिया ने बताया कि रविवार रात को जिला प्रशासन सिस्टम को सुधारने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। जिसके तहत रेवाड़ी में आरटीए स्टाफ में फेरबदल भी किया गया है। बीती रात ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग के लिए टीम गठित करके ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि चेकिंग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से 27 मई तक जिले में 993 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 3 करोड़ 15 लाख 72 हजार 200 रुपये का जुर्माना किया गया है। ओवरलोड वाहनों के अतिरिक्त 28 प्राईवेट व 12 स्कूल बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें