फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिली संकट पर पॉवर हाउस पहुंचकर जताया ग्रामीणों ने विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों पॉवर हाउस पहुंचकर जताया रोष
विज्ञापन

बावल। गर्मी की मौसम में गांवों में बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा है। शनिवार को बणीपुर गांव बिजली निगम के कार्यालय में पहुंचे तथा अधिकारियों को समस्या से अवगत कराकर बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाने की। एसडीओ ओके भारद्वाज को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव में इस समय महज दो घंटे ही बिजली आ रही है जिसकी वजह से दोपहर के समय तो इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं। ऐसे में तपती दुपहरी में समय व्यतीत करना बेहद मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव औद्योगिक क्षेत्र में होने के बाद भी आपूर्ति का समय बढ़ाने की बजाय लगातार कम किया जा रहा है। यदि इसमें जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि आपूर्ति में सुधार के लिए ग्रामीणों को भी सहयोग करते हुए मीटर बाहर लगवाने के साथ समय पर बिलों की अदायगी सुनिश्चित करनी होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में महाबीर सिंह, महिपाल सिंह, हरिपाल,संदीप कुमार,सरोज देवी, सरजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें