इंटरनेट सुविधा न होने से नहीं मिल पा रही पेंशन
जाटूसाना। क्षेत्र में इंटरनेट सुविधा सुचारू नहीं होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव फतेहपुरी, दड़ौली व खुशपुरा में बुजुर्ग को पेंशन लेने में काफी परेशान होना पड़ रहा है। गांवों में इंटरनेट की सुविधा नहीं होने की वजह से पेंशन धारकों को घंटों इंतजार के बाद भी पेंशन नहीं मिल पा रही है। गांव में इंटरनेट की सुविधा न होने की वजह से कंप्यूटर चलाने के लिए दूरदराज के कस्बों में मजबूरन जाना पड़ता है। इंटरनेट की सुविधा न होने की वजह से सभी उपकरण ठप पड़े हैं। लोगों को मजबूरन दूरदराज के कस्बों में जाना पड़ता है।