फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल के 31 विद्यार्थियों ने पाए 90 प्रतिशत से अधिक अंक

विज्ञापन
राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह में हुआ अभिनंदन। स्रोत: स् - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीबीएसई की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल दड़ौली में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के चेयरमैन राय सिंह यादव ने बताया कि इस वर्ष स्कूल के 154 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें सभी ने सफलता प्राप्त की। 31 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। दीक्षा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अंजलि ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खुशबू यादव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। कीर्ति यादव और साक्षी खरेरा ने 95.4 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। पारस ने 94 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया जबकि पारूल यादव ने 94 प्रतिशत अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल सरिता यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें