धारूहेड़ा। नंदरामपुर बास गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 30 हजार रुपये नकद और सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी हुई संपत्ति की कुल कीमत करीब 2.30 लाख रुपये बताई गई है। नंदरामपुर बास निवासी सोना देवी ने बताया कि पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह 14 अगस्त को अपनी बहन के घर भाड़ावास चली गई थी। 23 अगस्त को वापस घर पहुंची तो बाहर का ताला खोलकर अंदर गई। घर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। पीड़िता ने आसपास और मोहल्ले में चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।