फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रिसॉर्ट बुकिंग के नाम पर 3 लाख ठगे

Wed, 25 Mar 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। रिसॉर्ट बुकिंग के नाम पर एक आईटी कंपनी के अधिकारी से 3 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपी ने बुकिंग के नाम पर रकम ली लेकिन रिसॉर्ट में जमा नहीं कराया। पीड़ित टैनी सतेजा ने बताया कि वह बंगलौर की आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी शादी 7-8 फरवरी को तय थी। इसके लिए उन्होंने धारूहेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट बुक करने के लिए सितंबर 2025 में वहां के कर्मचारी को कुल 3 लाख रुपये दिए, जिसमें 1 लाख ऑनलाइन और 2 लाख कैश शामिल थे। शादी से पहले जब उन्होंने रिसॉर्ट बुकिंग का स्टेटस जानना चाहा, तो पता चला कि उनके द्वारा दी गई रकम रिसॉर्ट में जमा ही नहीं करवाई गई। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ही नौकरी छोड़ चुका था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें