संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने जुआं खेलते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महिपाल पुत्र रामकुमार निवासी नजदीक रेलवे पुल महेन्द्रगढ़ रोड रेवाड़ी, परमानन्द पुत्र सुरत सिंह निवासी गांव बालावास अहीर व संजय पुत्र शंकर निवासी जसवंत नगर रेवाड़ी के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते व 15420 रुपये बरामद किए हैं।