रेवाड़ी। नैचाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा शनिवार को आयोजित हुई, जिसमें 3524 में से 2780 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए थे। जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा का समय 11.30 बजे से 1 बजे तक था। हालांकि ज्यादातर बच्चे 11 बजे से पहले ही केंद्रो में दाखिल हो चुके थे। कुछ बच्चे ट्रैफिक जाम के चलते 5 से 10 मिनट लेट हो गए थे। इसके बावजूद भी उन्हें प्रवेश दे दिया गया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुई, जिसके लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 3524 आवेदन किए गए थे लेकिन 2780 बच्चे ही परीक्षा में उपस्थित रहे। 744 बच्चे परीक्षा देने में समक्ष नहीं हो सके। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से प्राचार्य ने परीक्षा का निरीक्षण किया, जिन्हें कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं मिला।
कोसली में भी हुई परीक्षा कोसली।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ भी में जवाहर नवोदय विद्यालय नैचना के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। खंड स्तरीय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र के लिए परीक्षा केंद्र नहाड खंड मुख्यालय पर बनाया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि नाहड़ में 348 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी जानी थी लेकिन 288 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक के रूप में शिवराज सिंह प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ और पर्यवेक्षक अमला भी इस स्कूल में कार्यरत अध्यापक व प्राध्यापक रहे।