फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में 273 लोगों ने कराई आंखों की जांच

Mon, 12 Jan 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : आयोजित शिविर में नेत्र चिकित्सक मरीजों की आंखों की जांच करते चिकित्सक।स्रोत :स्वयं
विज्ञापन
भिवाड़ी। गांव ईशरोदा में किसनलाल यादव की पुण्यतिथि पर निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। इसमें नेत्र चिकित्सक डॉ. तुषार और डॉ. बोवेन्द्र सिंह ने कुल 273 मरीजों की जांच की और उन्हें दवाइयां दीं। 47 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख राजू यादव ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से आयोजित किए जाएं। इस अवसर पर सरपंच रतिराम यादव, धर्मपाल यादव, ओमप्रकाश यादव, महेंद्र लंबरदार, विक्रम सिंह गुर्जर, कवल यादव, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, जगतपाल यादव, भानुप्रिया यादव, देवपाल यादव, गोपेशपाल यादव, रविकांत सैनी, अमित कुमार, ज्योतिकौर, आरती सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें