फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव खंडोड़ा में मकान से 2.60 लाख रुपये और जेवर चोेरी

Sun, 17 Sep 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गांव खंडोड़ा में चोरों ने एक मकान से करीब 2.60 लाख रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव खंडोड़ा में पिछले दो माह के दौरान छह से अधिक घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खंडोड़ा निवासी जितेंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्होंने अपने कमरे में रखे बेड में दो लाख 60 हजार रुपये और सोने के दो मंगल सूत्र, सोने की तीन चेन, सोने की दो चूड़ियां, सोने की तीन अंगूठी, सोने की एक झुमकी आदि रखे हुए थे। 8 सितंबर को रुपये व जेवर वहां से गायब मिले। इसके बाद अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें