फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 25 हजार क्विंटल गेहूं की एमएसपी पर हुई खरीद

Wed, 10 Apr 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, बावल और कोसली अनाजमंडी में सरसों के साथ गेहूं की भी आवक बढ़ने लगी है। गेहूं में नमी कम होने से हैफेड व फूड सप्लाई विभाग की ओर से 2275 एमएसपी पर सरकारी खरीद की जा रही है। 25 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी जा चुकी है। गेहूं का उठान भी साथ ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

हैफेड की ओर से रेवाड़ी, कोसली व बावल अनाज मंडी में 15 दिन में 241 गांवों के 12648 किसानों से 26561 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है। मंगलवार को तीनों अनाज मंडियों में 2120 एमटी सरसों की खरीद की गई। निर्धारित गांवों के किसानों की सरसों हैफेड की ओर से एमएसपी 5650 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जा रही है। तीनों अनाज मंडियों में खरीदी गई सरसों का 73.11 प्रतिशत लिफ्टिंग का कार्य भी हो चुका है। इसके अलावा नई अनाजमंडी में सवा लाख क्विंटल सरसों की आढ़तियों के माध्यम से प्राइवेट खरीद हो चुकी है। मंगलवार तक 9607 किसानों की 18929.5 एमटी सरसों के 106.91 करोड़ राशि खातों में डाली जा चुकी है।

अब तक 73.11 प्रतिशत सरसों की लिफ्टिंग की जा चुकी

हैफेड की ओर से अभी तक जिले की तीन अनाज मंडी में 12648 किसानों से 26561 एमटी सरसों की खरीद की गई है, जिसमें रेवाड़ी अनाज मंड़ी में 8104.8 एमटी, कोसली में 12336 एमटी तथा बावल अनाजमंडी में 6120.2 एमटी सरसों की खरीद हुई है। तीनों अनाज मंडियो से अब तक 19419 एमटी सरसों का उठान किया जा चुका है, जबकि 7141 एमटी सरसों का उठान होना बाकी है। बावल अनाजमंडी से 5124 एमटी, कोसली से 7427 एमटी व रेवाड़ी से 6867 एमटी सरसों की लिफ्टिंग हो चुकी है, जबकि बावल मंडी से 996 एमटी, कोसली से 4908 एमटी व रेवाड़ी अनाजमंडी से 1236 एमटी सरसों का उठान होना बाकी है। तीनों अनाज मंडियों से अब तक 73.11 प्रतिशत सरसों की लिफ्टिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन


आज इन गांव में रोस्टर प्रणाली के तहत सरसों की होगी खरीद

गोकलगढ, शेखपुर शिकारपुर, किशनगढ, बालावास जमापुर, तुर्कियावास, फदनी, खुरर्मपुर, इब्राहीमपुर, आसलवास, रानौली, खेडी (नागंल), लुहाना, नठेड़ा, सुरेहली, मुमताजपुर, लाला, नांगलिया रणमोख,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें