धरने पर बैठे एम्स संघर्ष समिति के सदस्य। स्रोत: स्वयं
कुंड। गांव मनेठी स्थित पुरानी उपतहसील में एम्स संघर्ष समिति का धरना लगातार 105वें दिन भी प्रधान श्योताज सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। धरने पर मंच संचालन कैलाश यादव मनेठी ने किया और सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
समिति सदस्यों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ मंत्री द्वारा एम्स प्रतिनिधिमंडल को 15 जनवरी तक माजरा एम्स का शिलान्यास करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक एम्स शिलान्यास करने बारे कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके विरोध स्वरूप 16 जनवरी को 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल धरना स्थल की जाएगी और 17 जनवरी को केंद्र सरकार का पुतला फूंका जाएगा। सभी वक्ताओं ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता पिछले 105 दिन से धरने पर बैठी हुई है और सरकार शिलान्यास करने के लिए बार-बार झूठ बोल रही है और केवल अपने चुनावी उद्देश्य के लिए ऐसा कर रही है।