फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रवृत्ति के लिए 2319 विद्यार्थियों ने किया आवेदन, 17 नवंबर को होगी परीक्षा

Fri, 18 Oct 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत राजकीय विद्यालयों के 2319 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। स्कॉलशिप के लिए 17 नवंबर को परीक्षा होगी।
स्कॉलरशिप के लिए कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा पास करनी होती है। इसमें चयनित विद्यार्थी को कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्कॉलरशिप मिलती है। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये और वर्ष में 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। यदि विद्यार्थी एक साथ योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें चार वर्ष में पूरे 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले होनहार व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप दी जाती है। 10 अक्तूबर तक बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस योजना के तहत जिले में मौजूदा समय में 103 विद्यार्थी लाभ ले रहे हैं। इस योजना के तहत जिले में मौजूदा समय में 103 विद्यार्थी लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन:
योजना के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित राशि दी जाती है। इसके लिए जिले से 2319 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इन विद्यार्थियों की परीक्षा 17 नवंबर को होगी। - अशोक कुमार नामवाल, (डीएमएस) नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें