रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की परीक्षा के लिए रोडवेज प्रबंधन की ओर से रविवार को 47 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह के सत्र के लिए रेवाड़ी से 20 बसें 25 सितंबर की शाम को ही बस स्टैंड रवाना हो चुकी हैं। इसके अलावा शाम के सत्र के लिए 27 बसों का संचालन किया जाएगा, जो 26 सितंबर की सुबह अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र लेकर जाएंगी। कुल मिलाकर 47 बसों में 2303 अभ्यर्थी जिले से परीक्षा देने जाएंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी अन्य विकल्प निजी वाहनों व ट्रेनों में भी परीक्षा देने जाएंगे।