फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली में 2.30 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Mon, 29 Dec 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनिल यादव के प्रयास से 2 करोड़ 30 लाख से अधिक राशि के विकास कार्य करवाए जाएंगे। विधायक अनिल यादव ने बताया कि कोसली में लघु सचिवालय की बिल्डिंग के सुधार तथा नवनिर्माण के लिए एक करोड़ 43 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इस राशि से भवन को और अधिक सुंदर बनाया जाएगा तथा इसकी मरम्मत करवाई जाएगी। यह कार्य फिलहाल प्रगति पर है। इसके अलावा कोसली खेल स्टेडियम के सुधार के लिए 38 लाख 20 हजार रुपये और गुरावड़ा के खेल स्टेडियम का सुधार करवाने के लिए 48 लाख 52 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें