फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला की 23 कॉलोनियां होंगी वैध, मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

Thu, 15 Jun 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सरकार की ओर से जिला में अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाना है। इसके सर्वे और सत्यापन के कार्य को अधिकारी सोमवार तक पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ताकि संबंधित रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके।
विज्ञापन

वह बुधवार को जिला सचिवालय में जिलास्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जिला में 23 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का ड्राॅफ्ट तैयार किया जा चुका है। उन्होंने जिला नगर योजनाकार विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द इस कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों के वैध होने से वहां रहने वाले लोगों को बिजली, पानी, सीवर, सड़कों आदि की मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए सरकार ने कॉलोनियों में सुविधाएं और बुनियादी ढांचा जांचने के लिए डीटीपी विभाग को सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी मंदीप सिहाग ने बैठक में बताया कि डीटीपी विभाग की ओर से 23 कॉलोनियों का सर्वे पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त अन्य संबंधित विभागों द्वारा भी रिपोर्ट प्राप्त करने उपरांत मैप डिटेल के साथ पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि पैरामीटर के हिसाब से एक-एक क्षेत्र की जांच की गई है। जल्द ही रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग आदित्य देशवाल, अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग विनय कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें