संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव चीताडूंगरा में शुक्रवार रात चोर एक व्यक्ति के घर में घुस कर 22 हजार रुपये और आभूषण समेट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चीताडूंगरा निवासी कैलाश ने कहा है कि शुक्रवार रात वह और उनके परिवार के सदस्य घर को बंद कर सो रहे थे। सुबह जब उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर की तरफ से दुपट्टे से बांधा हुआ था। उन्होंने बेटे अतुल को आवाज लगाई तो उसका दरवाजा बाहर से तौलिये से बांधा हुआ था। बाद में जब दरवाजा खुलने पर बाहर निकले तो देखा कि पास के कमरे का दरवाजा टूटा था। सामान बिखरा था और आलमारी भी खुली हुई थी। जांच में पता चला कि चोर अलमारी से 22 हजार रुपये, सोने की दो चूड़ियां, एक जोड़ी टाॅप्स, एक सोने का टीका व पायल चोरी कर ले गए है। अंदेशा है कि चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुसे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।