बेहतर परिणाम आने पर सैनी स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक खुशी जाहिर करते। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। महाराजा शूर सैनी मार्ग स्थित सैनी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा हिमांशी सैनी ने 90 प्रतिशत लाकर स्कूल की टॉपर बनीं। 11 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 22 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। इस अवसर पर सैनी सभा के प्रधान मनोज सैनी, चेयरमैन कैलाश सैनी, सैनी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चेतराम सैनी, सलाहकार समिति के चेयरमैन शशि भूषण सैनी, उपप्रधान राम सिंह सैनी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।