फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑपरेशन आक्रमण में 22 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की टीमों ने सुबह 6 बजे से 12 बजे तक ऑपरेशन आक्रमण चलाकर विभिन्न आपराधिक मामलों में लिप्त रहे 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत आबकारी अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज करते हुए 5 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बियर व 24790 रुपये नकद बरामद किए गए। थाना सदर रेवाड़ी में दर्ज बाइक व मोबाइल चोरी के एक मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की 1 बाइक व 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया। थाना धारूहेड़ा में दर्ज मकान से मोबाइल चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने 8 अन्य अपराधियों को पकड़ा जो काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे। अन्य आपराधिक पुराने मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें