गेहूं की उपज लेकर मंडी में पहुंचे किसानों की थर्मल स्क्रीनिंग स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। जिले में हल्की बूंदाबांदी के साथ गेहूं की खरीद शुरू हो गई। गांव गेहूं खरीद के लिए प्रशासन की ओर से जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रेवाड़ी नई अनाज मंडी सहित कोसली व बावल में भी खरीद केंद्र बनाए, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जा सके। सभी किसानों को मैसेज देकर खरीद सेंटर में बुलाया जाएगा।
मार्केट कमेटी सचिव सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि जिले में सरसों खरीद के लिएकि कोरोना वायरस के चलते सभी किसानों को मैसेज फोन कर मंडी में बुलाया जा रहा है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा सके।