फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 36 नाके लगाकर 1383 वाहनों को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 36 नाके लगाकर 1383 वाहनों को जांचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के निर्देश पर जिला पुलिस ने वीरवार रात को नाइट डोमिनेशनल अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने जिला में 36 स्थानों पर नाकाबंदी करके 1383 वाहनों की जांच की और 80 लोगों को पर्चा अजनबी जारी किया गया। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अभियान दौरान जिलेभर में पुलिस थानों की तरफ से 36 स्थानों पर नाकाबंदी ककरके 20 पैदल गश्त पार्टी, 10 राइडर और 34 पुलिस वाहनों मे गश्त की गई। अभियान के दौरान कार व बडे़ वाहनों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों से भी पूछताछ कर उनके वाहनों के कागजातों की जांच की गई। रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक चलाए अभियान के तहत पुलिस ने 1383 वाहनों की जांच की तथा 102 वाहनों के चालान कर 5 वाहनों को जब्त किया। इसके अलावा एक वाहन चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। अभियान के दौरान 87 सार्वजनिक स्थानों को चैक किया गया तथा 80 लोगों से पूछताछ कर उनके पर्चा अजनबी जारी किए गए। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बेची जा रही 55 बोतल शराब भी जब्त की है। कसौला थाना पुलिस ने पिकअप गाड़ी में कालाबाजारी के लिए राजस्थान ले जाया जा रहा 1500 लीटर डीजल जब्त किया है। एसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य रात में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा आपराधिक तत्वों मं पुलिस का भय पैदा कर जनता व पुलिस के बीच समन्वय को मजबूत बनाए रखना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें