आज निकले समय पर दिल्ली रूट की दस पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग के इंछापुरी एवं खलीलपुर स्टेशन के बीच रविवार को फुट ओवरब्रिज निर्माण की वजह से 29 अप्रैल को रेवाड़ी-दिल्ली के बीच चलने वाली दस पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई ट्रेनें झज्जर-रोहतक रूट से आएंगी और जाएंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल जयपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन बताया कि पुल निर्माण की वजह से 29 अप्रैल को गाड़ी संख्या 09725, जयपुर-दिल्ली सराय, गाड़ी संख्या 09726, दिल्ली सराय-जयपुर, गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 54310, रेवाड़ी-दिल्ली, गाड़ी संख्या 74003, दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 74002, रेवाड़ी-दिल्ली, गाड़ी संख्या 54416, रेवाड़ी-दिल्ली, गाड़ी संख्या 54421, दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 54085, दिल्ली-रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 54086, रेवाड़ी-दिल्ली रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 54411, रेवाड़ी-मेरठ रेवाड़ी-नई दिल्ली के बीच और गाड़ी संख्या 54412, मेरठ-रेवाड़ी नई दिल्ली-रेवाड़ी के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 19566, देहरादून-ओखा दिल्ली सराय-दयाबस्ती-अबोहर- रेवाड़ी होकर संचालित होगी और गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय, रेवाड़ी-अबोहर-शकूरबस्ती-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12916, दिल्ली-अहमदाबाद को दिल्ली छावनी-इंछापुरी के बीच करीब डेढ़ घंटे और गाड़ी संख्या 12066, हजरत निजामुद्दीन- अजमेर को दिल्ली कैन्ट-इंछापुरी के मध्य 45 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।