फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाने माने कवियों ने दर्शकों को काव्य पाठ से गुदगुदाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
संत शिरोमणि रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार रात हरियाणा साहित्य अकादमी व हिंदी सेवा समिति के तत्वावधान में आस्था कुंज में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के जाने माने कवियों ने भाग लिया और अपनी कविताओं से लोगों जमकर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता संजय सैनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए। इससे समाज में साहित्यिक माहौल बरकरार रहता है। कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी श्यामसुंदर सभ्रवाल ने कहा कि आज के दिन संत रविदास ने जन्म लिया। समाज में फैली विसंगतियों को दूर करते हुए समाजसेवी व संत कवि के रूप में महती भूमिका निभाई। हास्य कवि आलोक भांडोरिया के संचालन में चले इस कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य कवि हलचल हरियाणवी, दिल्ली से आये कवि सत्यदेव हरियाणवी, महेंद्र शर्मा, शरफ़ नानपारवी, विनय विनम्र, यूसुफ भारद्वाज सहित रेवाड़ी के स्थानीय कवि गौतम इलाहाबादी, दलबीर फूल, श्यामलाल संदेश, हरीश पटौदी, मनोज, कैलाश करनावास, कंवर सिंह, डॉ. उमाशंकर यादव आदि कवियों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में आये सभी कवियों की कवितायें संत रविदास की जीवनी, देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता व भाईचारे की भावना से प्रेरित रही। सभी कवियों की कविताओं को श्रोताओं की भरपूर सराहना मिली। कार्यक्रम के दौरान रेवाड़ी के कवि गौतम इलाहाबादी के हरियाणा साहित्य अकादमी के सहयोग से प्रकाशित कविता संग्रह दशरथ है वनवास में का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर यादव, डॉ. टीसी तंवर, डॉ. अशोक, मेजर पवन यादव, सुनील अग्रवाल, नवीन शर्मा, ओमपाल सैनी सहायक श्रम आयुक्त सेवानिवृत्त, राकेश भार्गव, सुनील भार्गव एडवोकेट, उपासना, दिलीप सैनी, राजपाल दहिया, रोशन लाल आर्य, भूपेंद्र सिंह सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। आस्था कुंज की अधीक्षक मुग्धा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कवियों व लोगों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें