राशन में धांधली को लेकर डीसी से की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जाटूसाना।
जाटूसाना गांव में नौ माह से 250 बीपीएल परिवारों को खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से दिए जाने वाले राशन में धांधली का आरोप लगाकर उपायुक्त से जांच की मांग की है। ग्रामीण रामनाथ, रमन, सूरज, पिंकी, कमला, बीना, रेशम सहित 250 बीपीएल कार्ड धारकों ने बताया कि उन्हें नौ माह से ना तो चीनी दी जा रही है और ना ही दाल। डिपो होल्डर पीछे से नहीं आने की बात कहता है। इस संबंध में जाटूसाना स्थित खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उधर, इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मोनिका मलिक ने कहा कि अगस्त माह से बीपीएल परिवारों को दाल बंद की हुई है। कुछ लोगों ने नौ माह से इस गांव के 250 परिवारों को चीनी और दाल नहीं मिलने की शिकायत दी है। जांच की जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।