रेवाड़ी। गांव गढ़ी बोलनी स्थित एसडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हरियाणा बोर्ड की 12वीं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। छात्रा तेजस ने 95.4% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। तेजस ने जेईई मेन्स परीक्षा भी क्वालिफाई की है। स्वाति ने 93.02%, पायल ने 92.6%, ललित ने 92.2%, पायल ने 91% और वरिषका ने 90.2% अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त इशिका, पायल, प्रीति व अन्य ने हिंदी विषय में 100 अंक हासिल किए। विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के निदेशक यज्ञपाल यादव एवं प्राचार्य मधु यादव ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। संवाद