रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को अनुदान पर दिए जानें वाले 21 ट्रैक्टरों का गठित कमेटी ने भौतिक सत्यापन किया गया। जिले में 21 ट्रैक्टरों के लिए ई वाउचर के माध्यम से 63 लाख की राशि जारी की गयी।
सहायक कृषि अभियंता इंजीनियर दिनेश शर्मा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा एसबी 89 स्कीम के तहत 50 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए 10 जनवरी तक सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे। अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के द्वारा लक्की ड्रॉ के जरिए 21 लाभार्थियों का चयन किया गया था। ट्रैक्टर खरीद कर उसका बिल व अन्य कागजात कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पोर्टल पर प्रस्तुत करने वाले किसानों के ट्रैक्टरों का उपायुक्त द्वारा गठित कमेटी ने भौतिक सत्यापन किया गया। इंजीनियर दिनेश शर्मा ने बताया कि भौतिक सत्यापन कार्यकारी समिति में सहायक परियोजना अधिकारी रविन्द्र कुमार, उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. दीपक यादव, डॉ. रामकुमार समन्वयक कृषि विकास अधिकारी रहे।