अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 28 फरवरी वीरवार को सुबह 11 बजे शहर की अनाज मण्डी में जिले की पांच परियोनओं का उद्घाटन व तीन का शिलान्यास करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आठ परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जिनमें बावल विधानसभा क्षेत्र में 31 गांव व 3 ढाणियों के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 6785.81 लाख रुपये की लागत से बनाई गई पेयजल योजना, बावल से साहबी नदी तक 12.5 किलोमीटर की 994 लाख रुपये की लागत से बनाया गया एचडीपीई पाइपलाइन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 359.08 लाख रुपये की लागत से बनाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाड़ावास, कोसली विधानसभा क्षेत्र में राव बिरेन्द्र सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी जैनाबाद में 271.73 लाख से बनाये गये प्रशासनिक खंड, राजकीय महाविद्यालय कंवाली में 11 सौ लाख की लागत से बनाये गये नये भवन का उद्घाटन करेंगे एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वीआर ब्रिज 34.047 जेएलएन कैनाल, कोसली विधानसभा क्षेत्र में 238.64 लाख की लागत से सुरेहली गांव में बनने वाले खेल स्टेडियम तथा 450 लाख की लागत से बनने वाले भगत फूल सिंह रिजनल सेंटर लूलाअहीर के भवन निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।