गोष्ठी में विद्यार्थियों ने रखे विचार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्थानीय किशनलाल पब्लिक कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के तत्वावधान में शनिवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अभिव्यक्ति की आजादी को दोधारी तलवार बताते हुए विद्यार्थी धर्मवीर ने कहा कि इसका इस्तेमाल बहुत विवेक से करना चाहिए। लोहित ने ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’ विषय पर कहा कि विविधता में एकता, सर्वधर्म समभाव, विभिन्न नदियों, पर्वतों, वनस्पतियों, मौसम, प्राकृतिक व भौगोलिक पर्यावरण से ओतप्रोत ये राष्ट्र विश्व में अग्रणीय है। हर्षित ने भ्रष्टाचार को जानबूझकर किया जाने वाला अपराध बताते हुए इसे नैतिक व सामाजिक मूल्यों में गिरावट के साथ देश और समाज के लिए एक गंभीर खतरा बताया। इसी प्रकार प्रियंका ने आरक्षण पर, श्वेता ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के बारे में और सुशील ने मूल्य शिक्षा पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रोफेसर छवि ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। मंच संचालन मुकुट अग्रवाल ने किया।