फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवतियां अपने वोट अवश्य बनवाएं-उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक-युवतियां अपने वोट अवश्य बनवाएं :उपायुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पंकज ने कहा कि 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी लड़के- लड़कियां अपने वोट बनवाने के लिए 30 नवंबर तक अपने बूथ के बीएलओ के पास पहुंचकर फार्म भरें। उन्होंने कहा कि जिला के सभी बीएलओ नए वोट बनाने, मृतकों व स्थान छोड़कर जा चुके लोगों के वोट कटवाने तथा विवरण की गलतियों को ठीक करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2018 को आधार मान कर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जिलाभर में चलाया जा रहा है। इसके तहत विशेष अभियान 19 नवंबर, रविवार को चलाया जाएगा। सभी बीएलओ सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहकर लोगों से फार्म भरवाएंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र व्यक्ति को अपना वोट बनवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें