रेवाड़ी। रेल प्रशासन की ओर से दिल्ली मंडल के दिल्ली, रेवाड़ी रेलखंड पर पटेल नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उक्त जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी है।
उन्होंने बताया है कि गाड़ी संख्या 12065 अजमेर-दिल्ली सराय 17, 19, 20 व 21 दिसंबर को, 12066 दिल्ली सराय-अजमेर 17, 19, 20 व 21 दिसंबर को, 14021 दिल्ली सराय-जयपुर 5 से 21 दिसंबर को, 14022 जयपुर-दिल्ली सराय 5 से 21 दिसंबर, 20473 दिल्ली-सराय उदयपुर 17 से 21 दिसंबर, 20474 उदयपुर-दिल्ली सराय 16 से 20 दिसंबर, 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय 17 दिसंबर, 20938 दिल्ली सराय पोरबंदर 19 दिसंबर, 04283 दिल्ली-रेवाड़ी 4 से 22 दिसंबर, 04286 रेवाड़ी-दिल्ली 4 से 22 दिसंबर, 04285 दिल्ली-रेवाड़ी 17 से 24 दिसंबर, 04433 दिल्ली-रेवाड़ी 3 से 21 दिसंबर, 04434 रेवाड़ी-दिल्ली 3 से 21 दिसंबर, 04989 दिल्ली-रेवाड़ी 3 से 24 दिसंबर, 04435 रेवाड़ी-मेरठ कैंट 5 से 24 दिसंबर, 04469 रेवाड़ी-दिल्ली 17 से 21 दिसंबर, 04470 दिल्ली - रेवाड़ी 17 से 21 दिसंबर, 04499 दिल्ली - रेवाड़ी 18 से 21 दिसंबर, 04500 रेवाड़ी-दिल्ली 17 से 21 दिसंबर, 04990 रेवाड़ी-दिल्ली 17 से 24 दिसंबर को रद्द रहेगी।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय-बीकानेर, दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट 17 से 21 दिसंबर, 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय 17 से 21 दिसंबर, गाड़ी संख्या 12985 जयपुर-दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय 17 से 21 दिसंबर, गाड़ी संख्या 12986 दिल्ली सराय-जयपुर, दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट 17 से 21 दिसंबर और गाड़ी संख्या 04435, रेवाड़ी-मेरठ कैंट, रेवाड़ी-नई दिल्ली 3 व 4 दिसंबर को आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का किया गया है मार्ग परिवर्तन
क्र. गाड़ी सं. परिवर्तित मार्ग - परिवर्तन की दिनांक
1. 12216 रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-नई-दिल्ली 16 दिसंबर
2. 12259 नई दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी 18 दिसंबर
3. 12259 दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी 19 दिसंबर
4. 12371 दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी 19 दिसंबर
5. 14623 मथुरा-अलवर-रेवाड़ी-अस्थल बोहर 8 से 20 दिसंबर
6. 14624 बोहर-रेवाड़ी-अलवर-मथुरा 9 से 21 दिसंबर
7. 19270 दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी 19 दिसंबर
8. 22452 पानीपत-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी 11, 14, 18, 21 दिसंबर
9. 22941 मथुरा-रेवाड़ी-अस्थल बोहरा-रोहतक 12 व 19 दिसंबर
10. 22942 रोहतक-अस्थल बोहर-रेवाड़ी-अलवर-मथुरा 14 व 21 दिसंबर