संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी के निर्देश पर गठित अपराध जांच शाखा, थाना व चौकी स्तर की टीमों ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई की। इस दौरान आबकारी अधिनियम में 5 मामले दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को 65.5 बोतल अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। एक आरोपी को 1 कट्टा व 1 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थाना खोल में दर्ज गांव आलियावास में एक महिला की हत्या मामले में साजिश में शामिल 1 महिला आरोपी को गिरफ्तार किया।
छह उद्घोषित अपराधी पकड़े गए। अदालत के वारंट पर 5 आरोपियों को काबू किया गया। अन्य आपराधिक मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने पर 39 वाहनों चालकों के चालान किए। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।