फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और युवक के साथ 2. 88 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में साइबर ठग अलग-अलग हथकंडे अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। इसी क्रम में गांव हांसाका निवासी एक युवक के साथ 2.28 लाख रुपये की ठगी की गई है। युवक ने ऑनलाइन कोरियर कंपनी का नंबर सर्च किया था, लेकिन नंबर ठगों का निकला, जिन्होंने 12 बार ट्रांजेक्शन करके पीड़ित का खाता ही साफ कर दिया। साइबर थाना पुलिस ने फ्रॉड का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, ठगों ने लक्ष्मी नगर निवासी एक महिला के खाते से भी 60 हजार रुपये साफ कर दिए।
विज्ञापन

गांव हांसाका निवासी योगेंद्र वर्मा ने एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उसके मोबाइल पर बैंक की तरफ से मैसेज आया कि क्रेडिट कार्ड के लिए ब्लूडॉट से आने वाला कोरियर असफल हो गया है। योगेंद्र ने जानकारी लेने के लिए गूगल पर ब्लूडॉट कंपनी का नंबर सर्च किया। नंबर कोरियर कंपनी की बजाय ठग का लग गया। ठग ने खुद को ब्लूडॉट कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह उसके पास एक लिंक भेज रहा है, जिस पर सिर्फ 2 रुपये फीस भरनी है। योगेंद्र ने ठग द्वारा भेजा गया लिंक खोल करके अपने खाते से 2 रुपये भेज दिए। इसके बाद ठग ने उनके दूसरे नंबर पर कॉल की। इस बीच योगेंद्र ने जो लिंक खोला था, वह बहुत धीरे चल रहा था, जिससे उसे शक हुआ और उसने फोन कट कर दिया, लेकिन इसी दौरान उसके एक्सिस, एसबीआई और पीएनबीके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। तीनों खातों से 12 बार ट्रांजेक्शन की गई और उसके खाते से कुल 2 लाख 28 हजार 10 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। ज्यादातर पैसे राजस्थान के कस्बा भिवाड़ी के एक बैंक में खुले खाते में ट्रांसफर हुए। योगेंद्र ने तुरंत अपना बैंक खाता बंद कराया और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बैंक से पूरी डिटेल लेने के बाद जितनी भी नकदी ट्रांसफर हुई, उसकी जानकारी लेकर पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया।
उधर, मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी बबीता कुमारी के मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह सोलर लगाने वाला है और उसे सोलर की पेमेंट करनी है। चूंकि सोलर की पेमेंट आनी थी, जिसकी वजह से बबीता को उस पर भरोसा हो गया। शातिर ठग ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक कोड भेजा और स्कैन करने को कहा। जैसे ही बबीता ने स्कैन किया, उसके एसबीआई खाते से फोन-पे के जरिए 19999 रुपये कट गए। ठग ने दोबारा कोड भेजा और स्कैन करते ही 19999 रुपये कट गए। तीसरी बार 9999 रुपये और चौथी बार स्कैन करते ही 9999 रुपये कट गए। इस प्रकार उसके खाते 59996 रुपये निकाल लिए गए। पैसे कटते रहने पर बबीता को शक हुआ और उसने वापस कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बबीता ने अपने पति जयप्रकाश यादव को फोन करके सारी जानकारी दी। बबीता की बात सुनकर जयप्रकाश ने एक पल में ही समझ लिया कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। बबीता ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन:
शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। टीमें लगा दी गई है। आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- राहुल कुमार, थाना प्रभारी, साइबर, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें