रेवाड़ी स्वास्थ विभाग की ओर से कोविड-19 टेस्ट की संख्या बढ़ाने के लिए निजी लैब की भी मदद ली जाएगी। डीसी यशेंदर सिंह दिशा निर्देश अनुसार प्रत्येक दिन १०० कोविड-19 टेस्ट करने का टारगेट रखा गया है। इसका मकसद समय रहते हुए जांच के बाद मरीज को आइसोलेशन करना है। जिले में अभी तक कुल 36 टेस्ट हो चुके हैं जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन वीरवार सुबह की बात करें तो सुबह 10:00 बजे तक 11 टेस्ट हो चुके थे और लगातार टेस्ट किए जा रहे हैं। स्वास्थ विभाग के नोडल अधिकारी डॉ विजय प्रकाश का कहना है कि इतनी संख्या में टेस्ट करने के लिए निजी लैब की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए उच्च अधिकारी काम कर रहे हैं जल्द ही निजी लैब se टेस्ट करने शुरू कर दिए जाएंगेl बता दें कि जिला में अभी तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया हैl