फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पन इंची छाती के अब बटन सभी दे खोल, मोदी अब तो बम बम बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पन इंची छाती के अब बटन सभी दे खोल, मोदी अब तो बम बम बोल
विज्ञापन

-कवियों ने अपनी काव्य पंक्तियों से शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा कला परिषद, गुरुग्राम मंडल व मास्टर नेकीराम साहित्य एवं लोक नाट्य कला संरक्षण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गांव जैतड़ावास में शुक्रवार को ‘एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हास्य कवि हलचल हरियाणवी द्वारा की गई। मुख्य अतिथि राजबाला ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद राष्ट्र की धरोहर होते हैं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम अपने शहीदों की बदौलत ही आज खुली हवा में सांस ले रहे है। स्कूल के मुख्याध्यापक राम किशन ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर कवि हलचल हरियाणवी ने अपनी कविता फड़क उठी है भुजा सभी की खून रहा है खोल, छप्पन इंची छाती के अब बटन सभी दे खोल, मोदी अब तो बम बम बोल के माध्यम से पाकिस्तान को सबक सिखाने का आह्वान किया। दिल्ली से आए कवि सत्यदेव हरियाणवी ने अपनी देशभक्ति की कविताओं के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कवि त्रिलोक फतेहपुर ने काश्मीर है स्वर्ग धरा का हमें जान से प्यारा है, आओ एक स्वर में बोले यह कश्मीर हमारा है कविता से रंग जमाया। कवि आलोक भांडोरिया ने वतन पर दे गए जो अपने जिस्म की कुर्बानी, पन्ने पन्ने पर अंकित रहेगी उनकी अमर कहानी से शहीदों को नमन किया। कवि राजेश भुलक्कड़ ने लहू से तर लड़े जो उन शहीदों को नमन मेरा, वतन पर मर मिटे जो उन शहीदों को नमन मेरा से शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर स्कूल के सभी अध्यापकों सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें