अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से दूरसंचार जिला रेवाड़ी और महेंद्रगए़ उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए 18 जनवरी टेलीफोन अदालत का आयोजन किया जाएगा। टेलीफोन अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। सहायक महाप्रबंधक प्रशासन नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह 11 बजे महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित होने वाली इस टेलीफोन अदालत में अपनी शिकायतों की सुनवाई के लिए दोनों ही जिलों के उपभोक्ता 18 जनवरी से पहली अपना पंजीकरण करा सकते हैं। शिकायत के लिए महाप्रबंधक कार्यालय में आकर अपने दस्तावेज सहित समस्या का विवरण दर्ज कराना होगा।