फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने वर्क सस्पेंड रखने का लिया निर्णय...

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने वर्क सस्पेंड रखने का लिया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भिवाड़ी पुलिस द्वारा रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान सहित अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज किए मामले तथा अभद्रता के विरोध में अधिवक्ताओं का वर्क सस्पेंड बुधवार को भी रहा। बार एसोसिएशन की आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तब तक वर्क सस्पेंड रखा जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक भिवाड़ी के दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र यादव ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय एवं भिवाड़ी के सिविल न्यायालय में कानूनी कार्रवाई के लिए सभी संभव कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी वकील कोर्ट में पेश नहीं होगा । बैठक में अधिवक्ता सुरेश राव, एसएन वशिष्ठ, कामरेड राजेंद्र सिंह, विनय सैनी ,अमिताभ ,समय प्रकाश, रणजीत यादव, शौकीन शर्मा, संदीप सोनी, उप प्रधान राजीव यादव, सचिव प्रमोद यादव, सह सचिव मोनिका यादव, कोषाध्यक्ष विशाल यादव तथा रजवंत डहीनवाल व अश्विनी तिवाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें