फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी के अधिवक्ताओं के समर्थन में आज रहेगा बार का वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी के अधिवक्ताओं के समर्थन में आज रहेगा बार का वर्क सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
चरखी दादरी में डीसी के साथ अधिवक्ताओं के विवाद के मद्देनजर रेवाड़ी बार एसोसिएशन समर्थन देकर 26 अप्रैल को वर्क सस्पेंड रखेगी। बुधवार को चरखी दादरी के अधिवक्ता रेवाड़ी पहुंचे और एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर वीरवार को प्रस्तावित पूरे हरियाणा में वर्क सस्पेंड में सहयोग मांगा। रेवाड़ी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव यादव और सचिव प्रबोध यादव ने बताया कि चरखी दादरी से आए अधिवक्ता विरेंद्र फौगाट, सचिन सिवाच और संदीप जांगड़ा ने रेवाड़ी आकर बार को पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी में डीसी ने अधिवक्ताओं को न केवल अपमानित किया है अपितु अपशब्द भी कहे हैं। इसके बाद वहां के अधिवक्ताओं द्वारा कई दिनों से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक सरकार के स्तर पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से अधिवक्ताओं को अभी तक धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को चरखी दादरी के अधिवक्ताओं के समर्थन में पूरे प्रदेश की बार एसोसिएशन की तरफ से वर्क सस्पेंड का एलान किया गया है। इसकी वजह से रेवाड़ी के साथ बावल और कोसली में भी वर्क सस्पेंड रहेगा। इस मौके बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चरखी दादरी के अधिवक्ताओं को समर्थन पत्र के साथ कार्रवाई की मांग का भी पत्र सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें