दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण समारोह सात को
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। उपमंडल अधिकारी ना. कुशल कटारिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर (एल्मिको) व अरावली पावर कंपनी लिमिटेड (एपीसीएल) के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के उपरांत उपमंडल अधिकारी ना. कुशल कटारिया ने बताया कि 7 फरवरी को 11 बजे बाल भवन रेवाड़ी में हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिक मंत्री डॉ. बनवारी लाल जिले के 454 लाभार्थियों को एक करोड़ छ लाख रुपये की लागत के 776 सहायक उपकरण प्रदान करेगें। उन्होंने बताया कि 170 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 3 व्हील चेयर, 57 ट्राई साइकिल, 60 व्हील चेयर, 244 सुनने की मशीनें, 13 सीपी चेयर, 124 क्रैचर्स, 18 को एमआर किट, 8 को स्मार्ट कैन, 31 कैलीपर्स, 12 कृत्रिम अंग, 2 एल्बो क्रैचर्स, 24 को वाकिंग स्टीक, 1 को डैजीप्लेयर, 9 को रोलेटर प्रदान किये जाएंगे। 7 फरवरी को लाभार्थियों को लाने के लिए बसों की विशेष व्यवस्था की जाएगी। वहीं लाभार्थी व उसके साथ आने वाले एक व्यक्ति के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। गौरतलब है कि अरावली पावर कंपनी लिमिटेड और एनटीपीसी लिमिटेड के सीएसआर योजना के अंतर्गत ये सहायक उपकरण जिला प्रशासन व एलिम्को के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। बैठक में एपीसीपीएल झज्जर के एजीएम बीके शर्मा, एचआर मैनेजर अजय प्रसाद, एलिम्को के एसके रथ, अंजनी सिन्हा, अनिल कुमार, जिला रैडक्रास के सचिव वाजिद अली व सतीश मस्तान भी उपस्थित रहें।