आशा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना 15 वें दिन भी जा रही रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर भजन गाकर व थाली बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया। उन्होंने बताया कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा। कामरेड रामचंद्र एवं आरके यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिखाई दे रही हैं। एक तरफ बेहतर व्यवस्था का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन कर्मचारी धरना दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज के समय में एक हजार रुपये के मानदेय में किसी का परिवार नहीं चल सकता है। इस पर सरकार की जवाबदेही है। इस मौके पर सुनीता टांकड़ी, लक्ष्मी देवी, कविता, मधु, बबली, कौशल्या, आशा, देवी, अमित कुमार, गीता, मीना, सुमन, रजनी, बाला देवी, सरला, पूनम देवी, सुषमा झाबुआ, सविता बीकानेर सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।