पार्किंग के विरोध में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जीवली बाजार से कानोड गेट के बीच सड़क के बीचों बीच प्रस्तावित पार्किंग के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों ने पत्र में बताया कि कानोड गेट के अंदर के व्यापारी के व्यापारियों ने नगरपरिषद के नियमानुसार अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाए हुए, लेकिन अब नगर परिषद सड़क के बीचों बीच पार्किंग बनाना चाहती है, इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। यह सड़क पहले से तंग है, इसलिए यहां पार्किंग नहीं बनाई जाए। पत्र भेजने वालों में गणेशी लाल, नरेश कुमार, हेमंत, शशिभूषण व दिनेश कुमार सहित शामिल थे।