अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गुरुग्राम के एक स्कूल में मासूम की हत्या के मामले की कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों की पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले की रेवाड़ी के पत्रकार संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के रेवाड़ी प्रधान सुरेंद्र गौड़ एवं गुड़गांव प्रभारी अजय सागर अत्री ने कहा कि कवरेज करते हुए पत्रकारों पर लाठियां बरसाना सरकार एवं पुलिस की कायराना हरकत है। वहीं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई की ओर से भी घटना की कठोर शब्दों ने निंदा की गई है। इंडिया मीडिया सेंटर के जिला प्रधान हर्ष कारोड़िया एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन वर्मा ने भी कहा कि गुरुग्राम में सरकार की तानाशाही एवं हरियाणा पुलिस की गुंडागर्दी सामने आई है।