फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी शासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत बीकानेर मंडल की ओर से बूथ स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अमित यादव बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर गांव व घर को भाजपा के झंडे व स्टीकर चस्पा करते हुए क्षेत्र को केसरिया रंग में रंगने का आह्वान किया। मंडल के गांव काकोड़िया, भूरथल जाट व चिल्हड़ में चलाए गए बूथ स्तरीय कार्यक्रम के तहत गांवों की मोहल्ले में पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाए गए, वहीं ग्रामीणों को पार्टी की योजनाओं से अवगत कराते हुए इनका लाभ उठाने का भी आह्वान किया। जिला महामंत्री अमित यादव ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनी है तभी से दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदल गया है। विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि एवं कार्यप्रणाली ने सभी को न केवल प्रभावित किया है, बल्कि देश को विकसित देशों की सूची में भी लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी शासन उपलब्ध कराते हुए रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराएं है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, मंडल महामंत्री नरेश शर्मा, हरीसिंह आर्य, भूरथल जाट के सरपंच शीशपाल, चिल्हड़ के सरपंच बलराम, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, राजेश, पंकज यादव, ओमप्रकाश, सरजीत सिंह, जयसिंह, विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रभान, बालकिशन, कृष्ण कुमार, सत्यप्रकाश, रविंद्र कुमार, ललित, नरेश, मुकेश व सुमेर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें