रेवाड़ी पहुंची अहीर रेजीमेंट संघर्ष यात्रा का जोरदार स्वागत, ग्रुरुग्राम रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर गांव जिला महेंद्रगढ़ के गोद बलाहा से प्रारंभ हुई संघर्ष यात्रा रविवार रात को शहर में पहुंची। रात्रि प्रवास के बाद यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का यादव भवन में स्वागत किया गया और इसके बाद यात्रा को गुड़गांव के लिए रवाना किया। यादव कल्याण सभा के प्रवक्ता डॉ. कंवर सिंह यादव ने बताया कि यह संघर्ष यात्रा अखिल भारतीय यादव सेवक समाज के मुख्य संरक्षक स्वामी सुधानंद योगी, अध्यक्ष कर्नल राजेन्द्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष सतीश खोला, महामंत्री अमन यादव एवं कोषाध्यक्ष सतीशचंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही है। यादव सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संघर्ष यात्रा का उद्देश्य केवल अहीर रेजीमेंट का गठन अहीरों का हक़ प्राप्त करना है। यादव कल्याण सभा के संरक्षक मंडल सदस्य राव कुलदीप सिंह, बाबू जगजीतसिंह यादव एवं प्रो. आरएस यादव, सभा महासचिव डॉ. एलएस यादव, सचिव आनंद यादव, स्वामी हरीश मुनि ख्वासपुर, प्रो. अरुण यादव बहरोड़, सतेंद्र यादव नीमराना, राव अजीत सिंह सुरहेली ने भी सभा सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज अहीर रेजीमेंट के गठन तक यह संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर महासचिव जसवंत सिंह यादव, कोषाध्यक्ष गोकलराम यादव, सह कोषाध्यक्ष अमरसिंह यादव, कार्यकारिणी सदस्य हुकमसिंह यादव, कप्तान विजयपाल यादव, जगतसिंह यादव, कप्तान बीरसिंह यादव, सतपाल सिंह यादव, राव रामफूल, रामनिवास यादव, अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह यादव, युद्धवीर खड़गवास, श्रीभगवान धवाना, प्रेमप्रकाश यादव, सुनील यादव व कृष्ण यादव आदि उपस्थित रहे।