फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की मार, पूजा नौ घंटे देरी से पहुंची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
तेज सर्दी का असर शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 5.5 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद भी गलन बरकरार रही। उधर, कोहरे व सर्दी के चलते शुक्रवार को सात ट्रेनें देरी से रेवाड़ी पहुंचीं। पूजा नौ घंटे लेट रही। वीरवार को रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री पहुंच गया था। शुक्रवार को इसमें बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मूतवी से चलकर अजमेर जाने वाली पूजा एक्सप्रेस स्थानीय स्टेशन पर सुबह 6 बजे की बजाय दोपहर 3 बजे पूरे 9 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अतिरिक्त बीकानेर-दिल्ली, काठगोदाम-जैसलमेर, अहमदाबाद-दिल्ली आश्रम, न्यू भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस, ओखा-देहरादून, अजमेर-चंडीगढ़ सहित तमाम लंबी दूरी की ट्रेनें पांच से छह घंटे की देरी से आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें