फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव मोहनपुर से दो माह पहले लापता हुई नौवीं की छात्रा की बरामदगी की मांग और पुलिस की कार्य प्रणाली से नाखुश महिलाओं ने वीरवार को राजीव चौक पर पुलिस के लिए सद्बुद्धि हवना किया। महिलाओं द्वारा दिया जा रहे है धरने को वीरवार को 11 वां दिन है।
विज्ञापन

11 दिन से धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा शुरूआत में छात्रा की बरामदगी को लेकर काफी तेजी दिखाई थी, लेकिन उसके बाद ना जाने किन कारणों से पुलिस की कार्य प्रणाली सुस्त हो गई। मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण छात्रा को बरामद नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि बावल थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में दो माह पूर्व कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा जल्द ही लापता छात्रा की बरामदगी का आश्वासन दिया गया था। लेकिन उसके बाद पुलिस का रवैैया ग्रामीणों के प्रति ठीक नहीं रहा। महिलाएं पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली के विरोध में लघु सचिवालय के समीप राजीव चौक पर 11 दिन से धरने पर बैठी हुई है। महिलाओं ने धरना स्थल पर ही हवन कर पुलिस को सदबुद्घि दिए जाने की प्रार्थना की। ताकि पुलिस जल्द से जल्द लापता छात्रा का सुराग लगा सके। मामले में डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का भी गठन किया जा चुका है, इसके बावजूद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें