फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र के साथ मारपीट कर हवाई फायर करने में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कसौला थाना पुलिस ने शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक स्कूल के समीप बीए द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ मारपीट और हवाई फायर करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई बिरेंद्र ने बताया कि 14 मई को बावल के मोहल्ला जटवाडा निवासी नरेश व उसका दोस्त प्रवीण रेवाड़ी से बावल जा रहे थे। इसी दौरान नरेश के मामा के लड़के नरेंद्र ने उनको करके गढी बोलनी रोड स्थित कैंब्रिज स्कूल के सामने स्थित होटल पर बुला लिया। नरेश व उसका दोस्त प्रवीण स्कूटी से बताए होटल पर पहुंचे। वहां उसके मामा का लड़का और उसके दोस्त पहले से बैठे थे। कुछ समय बाद जब नरेश लघुशंका के लिए होटल से बाहर आया तो नई बस्ती निवासी विजय और मोड़ावाली शहबाजपुर निवासी काला उर्फ जितेंद्र ने उसे पकड़ कर सड़क पर गिरा दिया। एक आरोपी ने होटल पर रखी कुर्सी उठाकर नरेश के सिर पर मारी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच से पता चला की इस वारदात से कुछ दिन पूर्ण आरोपियों का नरेश के साथ माडल टाउन क्षेत्र मे किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें