शिविर में 30 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में फलों व सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों की 30 महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। शिविर का समापन गृह विज्ञान विशेषज्ञ वीना जैन ने किया। उन्होंने महिलाओं से अनुरोध किया कि शिविर में सिखाए गए सभी उत्पादों को दैनिक जीवन में इस्तेमाल करें। साथ ही आय उपार्जन के लिए अवश्य ही कोशिश करें। डॉ. बलबीर ने महिलाओं को केंद्र द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. सुधा छिकारा, डॉ. मुकेश, डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. बिजेंद्र व सीमा जैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।