रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन ने दिया स्वच्छता अभियान में सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन ने प्रशासन के सहयोग से रेवाड़ी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगरवासियों से सहयोग की अपील की है। रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के जनसंपर्क अधिकारी याद के सुगंध ने बताया कि क्लब की तरफ से जनता से अपील की गई है कि वे स्वच्छता एवं स्वच्छ मैप मोबाइल एप डाउन लोड करें और अपने शहर रेवाड़ी को साफ, स्वच्छ व सन्दर बनाने में अपना सहयोग करें। रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के प्रधान प्रदीप नरूला और सचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि रेवाड़ी को साफ और सुंदर बनाने के लिए रेवाड़ी के मुख्य चौराहों पर इस आशय के बैनर लगाए हैं। ये बैनर नाईवाली चौक, रेलवे रोड, महाराणा प्रताप चौक, अग्रसेन चौक, गढी बोलनी रोड और सेक्टर-5 स्थित मार्केट में लगाए हैं।